टीवी की बीमारी में कौन-कौन सी चीज खानी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 16:02

टीबी के मरीज डाइट का रखें खास ख्याल, शरीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए इन चीजों का करें सेवन :-

टीबी के मरीजों के लिए डाइट

विटामिन और पोषक तत्व- टीबी के मरीज को अपनी डाइट में खासतौर से विटामिन A, B, C,D, E का सेवन करना चाहिए. इसके अलावा मरीज को खाने में प्रोटीन भी भरपूर लेना चाहिए. टीबी के मरीज को मिनरल्स में सेलेनियम, जिंक, फोलिक एसिड और कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए. बीमारी से ग्रसित मरीज को एकसाथ खाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा खाते रहना चाहिए.

हरी सब्जियां- टीबी के मरीज को खाने में वैसे तो सभी सब्जियां शामिल करनी चाहिए, लेकिन खासतौर से हरी और पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए. ऐसे लोगों को ब्रोकली, गाजर, टमाटर, शकरकंद जैसी सब्जियां खूब खानी चाहिए. इन सब्जियों में एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर होते हैं.

फल- टीबी के संक्रमित व्यक्ति को फलों में अमरूद, सेब, संतरा, नींबू, आंवला, आम जैसे फल खाने चाहिए. इन फलों में विटामिन A, E और विटामिन C से काफी होता है. इसके अलावा इन फलों में कई दूसरे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं.

लहसुन- टीबी एक ऐसी बीमारी है जिसमें इंसान काफी कमजोर हो जाता है. इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से शरीर में कई तरह की अन्य बीमारियां पनपने लगती हैं. ऐसे में आपको लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए. लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है जो टीबी के बैक्टीरिया पर असर डालता है. रोजाना सुबह लहसुन खाने से टीबी, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं दूर रहती हैं.

ग्रीन टी- टीबी के मरीज को चाय और कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए. आप इसकी जगह पर ग्रीन टी पी सकते हैं. ग्रीन टी टीबी के इलाज में बेहद कारगर है. इसे बॉडी को भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. जो शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर निकालने का काम करते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info